फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman dies in road accident in khatima

Road Accident: महिला को कुचलकर घसीटते हुए ले गया तेज रफ्तार डंपर, मौत; स्कूटी सवार पति गंभीर रूप से घायल

Wed, 04 Jun 2025 12:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 04 Jun 2025 12:29 PM IST
सार

पति के साथ स्कूटी से टनकपुर जा रही आलावृदि निवासी देवकी देवी (58) को नौगवांनाथ के पास तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति मोहन चंद गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन
Woman dies in road accident in khatima
देवकी देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा में पति के साथ स्कूटी से टनकपुर जा रही आलावृदि निवासी देवकी देवी (58) को नौगवांनाथ के पास तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति मोहन चंद गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन

आलावृदि निवासी मोहन चंद मंगलवार सुबह पत्नी देवकी देवी (58) के साथ स्कूटी से सैलानीगोठ (टनकपुर) जा रहे थे। नौगवांनाथ के पास सामने से आए मिट्टी से तेज रफ्तार लदे डंपर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरी महिला को डंपर ने कुचल दिया और घिसटते कुछ दूरी तक ले गया। इससे देवकी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

भयावह दुर्घटना के बाद वहां भीड़ जमा हो गई। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर डंपर को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ा कर दिया। घायल मोहन चंद को खटीमा उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि देवकी का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों की शादी हो चुकी है। मोहन चंद खटीमा स्थित एक फैक्टरी से कुछ साल पूर्व सेवानिवृत हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खनन वाहनों से बढ़ रहीं घटनाएं
चकरपुर क्षेत्र में खनन वाहन दुर्घटनाओं की वजह बन रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि महतगांव और बिचपुरी से नौगवानांथ होते हुए बिरिया मझोला व देवरी जा रहे खनन वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार को नौगवांनाथ गांव के पास महिला की मौत की वजह भी खनन वाहन ही बना। इससे ग्रामीणों से रोष व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed