{"_id":"69d8a15022cfdd896105dd5f","slug":"woman-dies-in-bike-accident-in-kashipur-husband-critical-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashipur Road Accident: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर; अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashipur Road Accident: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पति की हालत गंभीर; अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Fri, 10 Apr 2026 12:35 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:35 PM IST
सार
काशीपुर में सड़क हादसे में बाइक की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशीपुर में पैदल जा रहे दंपती को बाइक चालक ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका के बेटे ने आरोपी अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बरखेड़ा पांडे निवासी सोमपाल ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल सुबह उसके पिता जागन सिंह और माता लीलावती जानवरों के लिए घास लेने के लिए पैदल महुआखेड़ागंज की ओर जा रहे थे। हिमालयन फूड पार्क के सामने पीछे से बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक भाग गया।
विज्ञापन
सूचना पर उसने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि दूसरे अस्पताल में भर्ती कराने के बाद इलाज के दौरान उसकी मां ने दम तोड़ दिया और पिता की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन