{"_id":"6afcaac24e823c962002c30b","slug":"palliative-care-for-patients-with-incurable-conditions-to-be-introduced-at-the-medical-college-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-149851-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में असाध्य रोगियों के लिए उपशामक चिकित्सा होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मेडिकल कॉलेज में असाध्य रोगियों के लिए उपशामक चिकित्सा होगी शुरू
विज्ञापन
रुद्रपुर। मेडिकल कॉलेज में अब असाध्य रोगियों के लिए उपशामक चिकित्सा यानी पॉलिएटिव केयर सेवा शुरू होगी। मेडिकल कॉलेज और पॉलिथम इंडिया ट्रस्ट के बीच मंगलवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल से मरीजों के दर्द और शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक कष्टों का प्रभावी प्रबंधन हो सकेगा
प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि जिन मरीजों की बीमारी पूरी तरह ठीक नहीं हो सकती उन्हें दर्द से राहत देना और जीवन को आसान बनाना ही उपशामक चिकित्सा है। इस सेवा से मरीजों को बार-बार दर्द, घबराहट और परेशानी से राहत मिलेगी। इससे कैंसर जैसे असाध्य रोगों के मरीजों को दर्द से राहत मिलेगी। लंबे समय से बीमार मरीजों की बेहतर देखभाल होगी। मरीजों की शारीरिक परेशानी के साथ मानसिक तनाव भी कम होगा। परिजनों को भी देखभाल के लिए सही जानकारी और सहारा मिलेगा। मरीजों की घर पर ही देखभाल के बारे में भी बताया जाएगा। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसौड़ा, एनस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ. आदित्य कुमार चौहान, डॉ. हेम भट्ट, डॉ. वरुण प्रसाद और डॉ. कौशल पांडे मौजूद रहे।
कोट
पॉलिएटिव केयर का मकसद सिर्फ बीमारी का इलाज करना नहीं है बल्कि दर्द से राहत देकर सम्मानजनक और अच्छा जीवन देना है। असाध्य रोगियों को इसका लाभ मिलेगा। -डॉ. सीपी भैसौड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर।