फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   woman died in suspicious circumstances

Udham Singh Nagar News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Sun, 26 Feb 2023 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 26 Feb 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
woman died in suspicious circumstances
जसपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

धर्मपुर गांव निवासी शारदा देवी (28) बिहार की रहने वाली थीं। उसकी शादी पांच वर्ष पूर्व धर्मपुर गांव निवासी दिगंबर सिंह के साथ हुई थी। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो गई। मृतका की यह दूसरी शादी थी। मृतका को दो पुत्रियां पहले पति से हैं, जो उसके साथ रहती थीं। एक चार वर्षीय पुत्र दिगंबर सिंह से है। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू, तहसीलदार काशीपुर युसूफ अली ने मौके पर पहुंचकर मौत को संदिग्ध मानते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, महिला के पति का कहना था कि उसकी पत्नी शारदा की मौत छत से गिरने की वजह से हुई है। वहीं कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मृतका के गले पर निशान भी नजर आए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed