फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman death under suspicious circumstances in jaspur

Jaspur: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पैर पर मिले सांप के काटने के निशान; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Mon, 12 Aug 2024 11:13 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 12 Aug 2024 11:13 AM IST
सार

जसपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला के पैर पर सांप के काटने के निशान मिले हैं। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए एसटीएच के चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है।

विज्ञापन
Woman death under suspicious circumstances in jaspur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

जसपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। महिला के पैर पर सांप के काटने के निशान मिले हैं। मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए एसटीएच के चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। इस पर पुलिस ने शव हल्द्वानी भेज दिया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

विज्ञापन

ग्राम बढ़ियोवाला आमका निवासी मृदुल चौधरी की शादी 13 साल पहले मुरादाबाद के थाना भगतपुर के गांव कुकरझुंडी निवासी शोवीर सिंह की बेटी सलोनी से हुई थी। शादी के बाद सलोनी ने दो बच्चों को जन्म दिया। पति मृदुल चौधरी खेती का काम करता है। जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सलोनी (35) की हालत बिगड़ने पर उसका गांव के डॉक्टर से उपचार कराया गया। पैर में सांप के काटने के निशान होने पर परिजन उसे बाजपुर में झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गए। देर रात ही सलोनी की मौत हो गई।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: नशे में धुत कार चालक ने पहले टेंपो को टक्कर मारी, फिर हाईवे किनारे खड़े तीन युवकों को किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतका के ससुराल के लोग उसकी मौत को सांप के काटने से होना बता रहे हैं, जबकि मायके पक्ष के लोग उसकी हत्या करने का संदेह जता रहे हैं। मौत के सही कारणों को जानने के लिए डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

किसी भी प्रकार के संदेह को दूर करने के लिए शव को पीएम के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया है। यहां डॉक्टरों की टीम शव का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट देगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed