फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman crime in kashipur

Udham Singh Nagar News: साक्ष्यों के अभाव में दुष्कर्म के दो आरोपी दोषमुक्त

Wed, 20 Sep 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 20 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Woman crime in kashipur
काशीपुर। किशोरी से दुष्कर्म के दो आरोपियों को एडीजे/ एफटीसी की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। दो आरोपी जेल में बंद थे।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 नवंबर 2019 को कविनगर निवासी शुभम उपाध्याय और ग्राम हरियावाला निवासी राजीव चौहान उसकी बेटी को महेशपुरा ले गए। वहां एक मकान में उन्होंने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया। चार्जशीट पेश होने पर केस की सुनवाई एडीजे/ एफटीसी की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से कोर्ट में सात गवाह पेश किए गए। बचाव पक्ष की ओर से पैरवी अमित चौहान ने की। संबंधित पक्षों को सुनने और पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का परिशीलन कर अदालत ने दोनों आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

प्रेमिका ने प्रेमी पर शादी से मुकरने का आरोप लगाया

किच्छा। कोतवाली क्षेत्र की एक युवती सोमवार शाम को अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। आरोप है कि शारीरिक शोषण के बाद प्रेमी अब शादी से इनकार कर रहा है। बाद में युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंच गई। युवती की शिकायत पर पुलिस ने उसके प्रेमी को कोतवाली बुलवाया और मामले की पड़ताल की। समाचार लिखे जाने तक दोनों का मामला निपटा नहीं था।
विज्ञापन



लापता बेटी की बरामदगी की गुहार

काशीपुर। स्कूल की छुट्टी के बाद से लापता हुई छात्रा की बरामदगी की मांग करते हुए वैशाली कॉलोनी खड़कपुर की महिला ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्ष की बेटी शहर के सरकारी विद्यालय में पढ़ने गई थी लेकिन छुट्टी होने के बाद भी वह वापस नहीं आई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed