फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   With the help of social media, the insane reached out to his loved ones

Udham Singh Nagar News: सोशल मीडिया की मदद से अपनों तक पहुंचा विक्षिप्त

Sun, 01 Jun 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
With the help of social media, the insane reached out to his loved ones
गूलरभोज। बुक्सा जनजाति के कांग्रेस नगर अध्यक्ष कुंवर सिंह का लापता चचेरा भाई ग्राम कोपा सिंगल निवासी संजू सिंह (35) परिजनों तक पहुंच गया है। मानसिक रूप से विक्षिप्त संजू 14 मई को लापता हो गया था। कुंवर सिंह ने संजू की फोटो सहित जानकारी फेसबुक पर साझा की थी। सोशल मीडिया पर चमोली के जोशीमठ थाने से एक फोटो उनको भेजी गई थी। कुंवर सिंह ने उसकी पहचान अपने चचेरे भाई के रूप में की। चौकी प्रभारी विजेंदर कुमार ने चमोली पुलिस से संपर्क साधकर युवक से संबंधित जानकारी साझा की। चमोली पुलिस की ओर से बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने इस युवक को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया था। सूचना पर पुलिस युवक को अपने साथ ले आई थी। शुक्रवार को कुंवर सिंह, ग्रामसभा कोपा के प्रशासक मनोज देवराड़ी, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रेम सिंह के साथ थाना जोशीमठ पहुंचे। कागजी कार्रवाई कर मानसिक विक्षिप्त संजू को सकुशल घर वापस ले आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed