फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   With respect to the talent Amar Ujala Shopping Festival opening

प्रतिभाओं के सम्मान के साथ हुआ अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल का आगाज

Sat, 26 Nov 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sat, 26 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
With respect to the talent Amar Ujala Shopping Festival opening
रुद्रपुर गांधी पार्क में आयोजित उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान समारोह में प्रितभाअाें काे सम्मानित करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अमर उजाला, सीकेजी एक्सप्रेस मॉल और इवेंट पैराडाइज की ओर से गांधी पार्क में आयोजित दस दिवसीय शॉपिंग फेस्टिवल का आगाज प्रतिभाओं के सम्मान के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, डीएम चंद्रेश यादव और एसएसपी सेंथिल अबुदई केएस, कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रीना कपूर ने प्रतीक चिन्ह देकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया।


 पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ ने फीता काटकर फेस्टिवल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेहड़ ने अमर उजाला के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि अमर उजाला जहां सामाजिक कार्यों से जुड़े मुद्दों को दूरदराज से लेकर सत्ता तक पहुंचाता है वहीं समाज के लोगों को हंसी खुशी का माहौल भी दे रहा है। डीएम चंद्रेश यादव का कहना था कि अमर उजाला खबरों के साथ ही मेले का आयोजन कर लोगों की आपस में सहभागिता बढ़ा रहा है जो एक दूरगामी सोच का परिचय देता है। एसएसपी सेंथिल अबुदई केएस ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में जहां मीडिया समाज को नई दिशा दे रही है वहीं अमर उजाला जन सरोकार से जुड़कर लोगों को एक मंच पर लाकर समाज में एक संदेश और खुशनुमा माहौल दे रहा है।
विज्ञापन



इसके बाद दूरदराज से आए गायकों ने अपने मधुर गीतों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। सम्मान समारोह के बाद शहर के गांधी पार्क में सजे मेले में लोगों ने जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का देर रात तक लुत्फ उठाया, वहीं मेले में लगे स्टॉलों से भी जमकर खरीददारी की। परिवार के साथ पहुंचे लोगों ने झूले के साथ ही अपने बच्चों संग ऊंट की सवारी का भी भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रीना कपूर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय तिवारी, मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन बलदेव राज छाबड़ा, प्रदेश महासचिव हरीश पनेरु, किच्छा नगरपालिका अध्यक्ष महेंद्र चावला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता प्रेमलता सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, कांग्रेस नगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, परिमल राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन प्रतिभाओं को मिला उत्तराखंड उदय सम्मान

अमर उजाला ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को उत्तराखंड उदय सम्मान से सम्मानित किया। समारोह मेें मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, डीएम चंद्रेश यादव और एसएसपी सेंथिल अबुदई ने एनएम दीपा जोशी को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य करने, डा. रजनीश बत्रा को बिछड़े हुए बच्चों को उनके परिवार से मिलाने, संजय आनंद, अमन ढिल्लो,  किशोर शर्मा और जेसीज स्कूल के महासचिव सुरजीत सिंह ग्रोवर को शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने, प्रिया शर्मा, करुण गुप्ता और सतपाल यादव को रियल स्टेट के क्षेत्र में, रेवती कांडपाल, डा. संतोष मिश्र, विजय भूषण गर्ग, राकेश तनेजा और गुंजन बिष्ट को समाज सेवा में योगदान देने, सरोज सिंह ठाकुर को महिलाओं को स्वावलंबी बनाने, आनंद अग्रवाल और संजय गोलू को आटोमोबाइल के क्षेत्र में योगदान देने, डा. ज्ञान प्रकाश भारद्वाज को चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग करने, श्याम धानिक को दृष्टिहीन बच्चों की शिक्षा के लिए कार्य करने, विजय साहनी को साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने, लोक गायिका माया उपाध्याय और सोनिया आनंद और भावेश पांडे को संगीत के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया।


दमादम मस्त कलंदर

 देहरादून से पहुंची मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनिया आनंद ने दमा दम मस्त कलंदर, चिटीयां कलाइयां सहित अन्य गीतों की प्रस्तुति देकर मैदान में उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्रस्तुति के दौरान सोनिया ने दर्शकों के उत्साह को देखकर गाने के शौकीनों को अपने साथ गाने के लिए मंच पर आमंत्रित किया तो शहर के युवा राजेश यादव ने संगत दी। कार्यक्रम में पहुंचे गुरमीत सिंह और महताब आलम ने भी फिल्मी गानों की प्रस्तुति देकर लोगों की खूब तालियां बटोरीं। रविवार को मेले में बेबी शो और बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागी सीधा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ ही 7088689556 पर भी प्रतिभागी संपर्क कर सकते हैं।


सीकेजी सेल्फी प्रतियोगिता में जीतें इनाम

अमर उजाला के शॉपिंग फेस्टिवल में रुद्रपुर के गांधी पार्क में सीकेजी सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए फेस्टिवल में बने सेल्फी जोन में आकर अपने स्मार्ट फोन से अपनी सेल्फी लेनी होगी। जिसे आपको अपने फेसबुक आईडी पर अपलोड करना होगा। तीन दिसंबर तक जिसकी सेल्फी को सबसे ज्यादा लाइक मिलेंगे। उसे सीकेजी की ओर से विजेता घोषित करते हुए एक स्मार्ट फोन दिया जाएगा।

-----------------------------

सीएम ने मोबाइल पर किया समारोह को संबोधित

अमर उजाला के गांधी पार्क में आयोजित उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान समारोह और शॉपिंग फेस्टिवल में धुंध के कारण हेलीकॉप्टर के लैंड नहीं हो पाने से सीएम हरीश रावत नहीं पहुंच पाए। इस पीड़ा को सीएम ने स्वयं ऋषिकेश से मोबाइल के माध्यम से बयां किया। उन्होंने कहा कि दस दिवसीय मेले में अगर मौका मिला तो एक बार बिना सूचना दिए मेले का लुत्फ उठाने जरूर आऊंगा। उनके इस संदेश को माइक के माध्यम से समारोह में मौजूद जनता ने भी सुना।

रुद्रपुर गांधी पार्क में आयोजित उत्तराखंड उदय रत्न सम्मान समारोह में प्रितभाअाें काे सम्मानित करते अतिथि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed