{"_id":"6a1897ec1f1f4d5c8a058bbe","slug":"will-provide-benefits-of-67-schemes-through-the-government-rakesh-prajapati-rudrapur-news-c-235-1-ksp1007-143614-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के जरिये दिलाएंगे 67 योजनाओं का लाभ : राकेश प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के जरिये दिलाएंगे 67 योजनाओं का लाभ : राकेश प्रजापति
Fri, 29 May 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 29 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान योजना विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य खड़क सिंह चौहान को ऊधमसिंह नगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त कर संकल्प लिया कि सरकार की इस कल्याणकारी योजना को जनपद के अंतिम छोर पर बैठे जरूरतमंद तक पहुंचाएंगे।
ठाकुरद्वारा मार्ग स्थित बरात घर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि योजना का लाभ उठाने से जो जरूरतमंद वंचित रह गए हैं उन्हें भी 67 योजना का लाभ सरकार के माध्यम से दिलाया जाएगा। उन्हें ऐसे जरूरतमंदों की सूची उपलब्ध करानी होगी। उत्तराखंड माटी कला बोर्ड के चेयरमैन शोभाराम प्रजापति, यूपी के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सतपाल गुरु, पूर्व महापौर (दिल्ली नगर निगम) अवतार सिंह ने भी उज्ज्वला योजना पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र चौहान ने की। वहां कार्यक्रम संयोजक खड़क सिंह चौहान, खिलेंद्र चौधरी, सुदेश चौहान, दीपक राणा, राकेश, संदीप आदि मौजूद रहे।