{"_id":"684f0fa3e7d27da0d403eaad","slug":"widening-of-drains-is-being-done-in-the-main-market-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-128395-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: मुख्य बाजार में नालियों का किया जा रहा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: मुख्य बाजार में नालियों का किया जा रहा चौड़ीकरण
Sun, 15 Jun 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में जलभराव की समस्या को देखते हुए मेयर दीपक बाली ने शनिवार की देर रात पार्षदों के साथ मुख्य बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जलभराव से निजात के लिए निगम अधिकारियों से विचार-विमर्श किया।
मेयर ने कहा कि नालियां छोटी होने के कारण पानी की सुचारु रूप से निकासी नहीं हो पा रही है। इसीलिए निर्णय लिया गया है कि बाजारों की नालियों को तोड़कर चौड़ा किया जाए। साथ ही नालियों पर जो जाल डालें गए हैं उसमें बीच-बीच में गैप रखा जाए ताकि सफाई करने में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के कारोबार पर कोई असर नहीं पड़े इसलिए रात के समय नाली चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है।
मेयर ने दावा किया कि इस मानसून में बाजार में जलभराव न के बराबर होगा और अगली बार तो जलभराव होने ही नहीं दिया जाएगा। वहां पार्षद दीपा पाठक, वैशाली गुप्ता, बीना नेगी, शाह आलम, पुष्कर बिष्ट, सरफराज, अशोक सैनी, प्रकाश नेगी, खालिद हुसैन, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष अजय टंडन, चौधरी समरपाल सिंह, मुकेश चावला आदि थे। संवाद