फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Why the rush? 10,982 speeding cases detected in 10 months

Udham Singh Nagar News: आखिर इतनी जल्दी क्यों... 10 महीने में रफ्तार के 10,982 मामले पकड़े

Wed, 25 Feb 2026 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 25 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Why the rush? 10,982 speeding cases detected in 10 months
रुद्रपुर। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी वाहनों की तेज रफ्तार पर लगाम नहीं लग पा रही है। हर महीने तेज रफ्तार के हजार से अधिक मामले पकड़ में आ रहे हैं। यह स्थिति तब है जब कई जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। आए दिन रफ्तार के कारण कई लोगों की जिंदगी की सांसों की डोर पर ब्रेक लगा रही है।
विज्ञापन

वाहन दुर्घटना में तेज रफ्तार प्रमुख कारणों में से एक रहता है। तेज रफ्तार पर नकेल कसने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने कई स्थानों पर ऑटमेटिक कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के जरिये तेज गति से वाहन चलाने पर वाहनों का चालान किया जाता है। परिवहन विभाग स्पीड रडार गन से भी निर्धारित गति से अधिक गति में वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई कर रहा है लेकिन तेज रफ्तार के शौकीनों के हौसले पस्त नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

इसकी तस्दीक परिवहन विभाग के ही आंकड़े कर रहे हैं। परिवहन विभाग के उप संभाग में वर्तमान वित्तीय वर्ष में अप्रैल 2025 से बीती जनवरी तक तेज रफ्तार के 10,982 मामले पकड़ में आए हैं। परिवहन विभाग ने बीते जनवरी में ही तेज गति से वाहन चलाने के 1,000 मामले पकड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तेज गति से वाहन चलाने पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रवर्तन दल इस पर पैनी नजर रख रहे हैं। रामपुर रोड, सुतैया, मझौला, दोराहा, दशमेश नगर, दरऊ में ऑटोमेटिक कैमरे से चालान किए जा रहे हैं। - नवीन सिंह एआरटीओ प्रवर्तन रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed