फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   White paper mill workers get wages

श्याम पेपर मिल के श्रमिकों को मिलेगा बकाया वेतन 

Wed, 27 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
 White paper mill workers get wages
वेतन - फोटो : अमर उजाला

सैकड़ों श्रमिकों के वेतन भुगतान नहीं करने वाले श्री श्याम पेपर मिल का प्रबंधन मिल नीलामी से ठीक पहले झुक गया है। प्रबंधन ने वेतन भुगतान का करीब पौने दो करोड़ रुपयों का चेक श्रमायुक्त के नाम काटकर तहसीलदार को सौंप दिया है। चेक में भुगतान की तिथि 22 अगस्त दर्ज की गई है। उधर श्रमिकों ने तहसीलदार से मिलकर बकाया भुगतान के बारे में हो रही कार्यवाही की प्रगति जानी। 

विज्ञापन


दरअसल श्री श्याम पेपर मिल ने सैकड़ों श्रमिकों को बकाया भुगतान करना है। लेकिन नोटिस भेजने के बाद भी भुगतान नहीं करने पर श्रमायुक्त ने मिल के खिलाफ आरसी जारी की थी। प्रशासन ने मिल की संपत्ति की नीलामी की तारीख 27 जुलाई रखी थी। मंगलवार को मिल के श्रमिकों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार संजय कुमार से उनके कार्यालय में मिला। उन्होंने पूछा कि प्रबंधन वेतन का भुगतान कर रहा है या प्रशासन आरसी पर कार्रवाही कर मिल संपत्ति की नीलामी कर रहा है। तहसीलदार ने कहा कि श्रमायुक्त की ओर से जारी आरसी के अनुसार मिल पर 532 श्रमिकों का करीब एक साल के वेतन का बकाया है। 
विज्ञापन


श्रमायुक्त ने कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए आरसी जारी की थी और मिल की संपत्ति की नीलामी की तारीखी 27 जुलाई रखी गई थी। लेकिन मिल प्रबंधन ने मंगलवार को ही 1 करोड़ 87 लाख 18 हजार 663 रुपये का श्रमायुक्त के नाम कटा चेक उनको सौंपा है। लेकिन भुगतान की तिथि 22 अगस्त 2016 है। चेक सहायक श्रमायुक्त के माध्यम से श्रमायुक्त को भेजा जा रहा है। यदि चेक में दर्ज तिथि पर भुगतान नहीं किया गया तो प्रशासन मिल प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करेगा। इस मौके पर कपिल गुप्ता, सुधीर, हनुमान, जितेंद्र, शारदा नंद, शिवपाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed