{"_id":"68dad575503b301443082317","slug":"while-taking-a-selfie-in-the-forest-an-elephant-chased-him-rudrapur-news-c-242-1-rdp1010-130800-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK News: जंगल में ले रहे थे सेल्फी...पीछे पड़ गया हाथी, कोपा मुनस्यारी के चार युवकों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK News: जंगल में ले रहे थे सेल्फी...पीछे पड़ गया हाथी, कोपा मुनस्यारी के चार युवकों ने भागकर बचाई जान
Tue, 30 Sep 2025 11:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:03 AM IST
सार
चार युवकों को सेल्फी लेना उस समय भारी पड़ गया जब जंगली हाथी उनके पीछे पड़ गया। बाइक और स्कूटी भगाकर उन्होंने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
हाथी
विस्तार
गूलरभोज में चार युवकों को सेल्फी लेना उस समय भारी पड़ गया जब जंगली हाथी उनके पीछे पड़ गया। बाइक और स्कूटी भगाकर उन्होंने अपनी जान बचाई। हरिपुरा पार बसे गांव कोपा मुनस्यारी निवासी हुकमदेव पालीवाल, अर्जुन पालीवाल, गणेश पालीवाल और देव सिंह पुरोहित रविवार शाम को लालकुआं में किसी कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की वे चारों टांडा से पीपल पड़ाव रेंज की जंगल रोड से एक स्थान पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगे। इसी बीच जंगल के एक ओर से पत्तों और पेड़ों की आवाज सुनकर चारों ने उस ओर देखा तो पाया कि एक हाथी बाहर आ रहा था। उसे देखकर उनके हाथ पांव फूल गए। उन्होंने स्कूटी और बाइक तुरंत स्टार्ट कर तेज रफ्तार से दौड़ लगा दी। काफी दूर तक हाथी ने उनका पीछा किया। बमुश्किल इन लोगों ने अपनी जान बच पाई। युवकों का कहना है कि अब जंगल में जंगली जानवरों की बहुतायत हो गई है। इस रास्ते निकलना खतरे से खाली नहीं है, किसी भी समय कोई भी जानवर हमला कर सकता है।
विज्ञापन