फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   While checking the revolver, a bullet was fired in the gun house, the young man was hit in the chest.

Udham Singh Nagar News: रिवाल्वर जांचते समय गन हाउस में चली गोली, युवक की छाती में लगी

Sat, 10 Feb 2024 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 10 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
While checking the revolver, a bullet was fired in the gun house, the young man was hit in the chest.
मृतक अनिल शर्मा।
रुद्रपुर। एक गन हाउस में लाइसेंसी रिवाल्वर जांचते समय गन हाउस कर्मी की ओर से ट्रिगर दबने से युवक की छाती में गोलीर लग गई। आनन-फानन युवक को इलाज के लिए निजी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के भाई और रिश्तेदारों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शक्ति विहार काॅलोनी निवासी सचिन शर्मा के लाइसेंसी रिवाल्वर में दिक्कत आ रही थी। शुक्रवार दोपहर सचिन, उसका छोटा भाई अनिल उर्फ भानु शर्मा (35) और अनिल का दोस्त रिवाल्वर ठीक कराने के लिए गदरपुर रोड में फ्लाईओवर के पास बाजपुर गन हाउस गए। इसी बीच गन हाउस में मौजूद कर्मचारी चार गोलियां लोडेड रिवाल्वर को जांचने लगा। सचिन ने बताया कि कर्मी ने हाथ में रिवाल्वर की नाल के सामने हाथ रखकर ट्रिगर दबाया तो मिस हो गया। इसके बाद बिना देरी किए कर्मचारी ने दोबारा ट्रिगर दबाया तो रिवाल्वर से गोली चली, जो गनकर्मी के हाथ को छूते हुए उसके सामने खड़े भानु की छाती पर लग गई। उन्होंने तत्काल भानु को निजी अस्पताल पहुंचाया था। डाक्टर ने हालत नाजुक बताई तो वे उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डाक्टर ने भानु को मृत घोषित कर दिया। घटना में गनकर्मी का हाथ भी जख्मी हुआ था, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह दुकान बंद करके चला गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर भी फोर्स के साथ अस्पताल पहुुंची। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, राजकुमार ठुकराल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, प्रमोद शर्मा, संदीप चीमा आदि भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बवाल के एहतियातन ठीक करा रहे थे रिवाल्वर
रुद्रपुर। मृतक के भाई सचिन ने एसएसपी को बताया कि उनके रिवाल्वर में काफी समय से दिक्कत आ रही थी। खाली राउंड में रिवाल्वर चल रही थी लेकिन गोली के राउंड में नहीं चल पा रही थी। दीपावली के समय भी उन्होंने रिवाल्वर चलाई थी लेकिन चल नहीं सकी थी। इधर हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद भानु ने एहतियातन रिवाल्वर को सही कराने की बात कही और पहचान वाला गन हाउस होने की बात कहकर वहां ले गया था। इस दौरान यह घटना घट गई। संवाद

--
बेहद हंसमुख स्वभाव का था भानु

रुद्रपुर। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने बताया कि भानु उनकी काॅलोनी में रहता था और मिलनसार था। उसका एक बेटा और बेटी हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने बच्चों को काॅलोनी में साइकिल सिखा रहा था। बताया कि हंसमुख स्वभाव का भानु प्रापर्टी डीलिंग के साथ ही कार बाजार चलाता था। संवाद
--

पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली
रुद्रपुर। बाजपुर गन हाउस में हुई फायरिंग में युवक की मौत की सूचना से पुलिस के हाथपांव फूल गए। एसएसआई कमाल हसन टीम के साथ गन हाउस पहुंचे तो वह बंद मिला। टीम ने गन हाउस के पास स्थित दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उसमें घायल को उसका भाई और दोस्त बाहर लाकर कार में रखते हुए दिख रहा था। इसके साथ ही गन हाउस के बाहर साक्ष्य भी एकत्र किए गए। टीम ने खोखा नहीं मिल सका। संवाद


--
बाजपुर गन हाउस में रिवाल्वर चेक करते समय चली गोली एक व्यक्ति के हाथ में लगते हुए मृतक के छाती को चीरते हुए पीठ से निकल गई। गन चेकिंग के दौरान फायरिंग में युवक की मृत्यु हुई है। पूरे शव का एक्सरे कराया जा रहा है। जल्द ही पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर परिजनों को शव सुपुर्द किया जाएगा। परिजनों की तहरीर पर कानूनी कार्रवाई होगी । मंजूनाथ टीसी, एसएसपी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed