फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When the noisy youths were taken off the bus, they pelted stones in anger

Udham Singh Nagar News: शोरगुल कर रहे युवकों को बस से उतारा तो गुस्से में किया पथराव

Wed, 02 Apr 2025 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 02 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
When the noisy youths were taken off the bus, they pelted stones in anger
रुद्रपुर। हल्द्वानी जा रही पीतलनगरी डिपो की बस पर युवकों ने पथराव कर दिया। इससे बस का पिछला शीशा चटक गया। चालक और परिचालक ने लोगों की मदद से एक किशोर को पकड़ लिया, जबकि पांच भाग निकले।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे पीतलनगरी डिपो की बस 20 यात्रियों को लेकर रुद्रपुर से हल्द्वानी के लिए रवाना हुई। डीडी चौक से छह लड़के बस में सवार हुए और शोरगुल करने लगे। यात्रियों के समझाने पर भी वे नहीं माने। इस पर परिचालक ने पीएसी गेट के पास बस रोककर लड़कों को नीचे उतार दिया। उतरते ही उन्होंने बस पर पत्थर फेंक दिए।
विज्ञापन

एक पत्थर बस के पिछले हिस्से में शीशे पर लगा जिससे यह चटक गया। चालक-परिचालक ने लोगों की मदद से एक लड़के को पकड़ लिया, जबकि पांच भाग गए। चालक ने यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा और बस को वापस डीडी चौक पहुंचाया। उन्होंने पकड़े गए किशोर को सीपीयू कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीयू प्रभारी गोधन सिंह ने बताया कि लड़के को आदर्श काॅलोनी चौकी पुलिस को सौंप दिया गया है। लड़के ने पांच अन्य साथियों के नाम बताए हैं। तीन लड़कों के परिजनों को चौकी में बुलाया गया है। चालक की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। बस भी चौकी में खड़ी करा दी गई है। चालक ने भी अपने डिपो को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed