{"_id":"6812809e6dfd04654f01c5be","slug":"when-the-girl-was-not-found-vhp-surrounded-the-police-post-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-126393-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: किशोरी बरामद नहीं होने पर विहिप ने चौकी घेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: किशोरी बरामद नहीं होने पर विहिप ने चौकी घेरी
Thu, 01 May 2025 01:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 01 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
केलाखेड़ा। किशोरी की बरामदगी तीन दिन बाद भी नहीं होने से नाराज विहिप कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर थाना प्रभारी अशोक कुमार का घेराव किया।
बीते सोमवार को क्षेत्र निवासी एक किशोरी घर से लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने दूसरे समुदाय के युवक पर किशोरी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया। सोमवार देर शाम विहिप कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल थाना प्रभारी से मिला था। पुलिस ने किशोरी की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी का भरोसा दिया था।
बुधवार को विहिप गो रक्षा दल के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस की अगुवाई में विहिप और बजरंग दल के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर थाना प्रभारी अशोक कुमार का घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। बृहस्पतिवार दोपहर तक किशोरी की बरामदगी और आरोपी युवक की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
वहां विहिप जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र कालरा आदि रहे। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर के माध्यम से पुलिस की दो टीमें लगातार तलाश में जुटीं हैं।