फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When the court fixed the amount of maintenance, the husband forcibly took away three daughters

Udham Singh Nagar News: कोर्ट ने भरण-पोषण की धनराशि तय की तो पति जबरन ले गया तीन बेटियां

Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 12 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
When the court fixed the amount of maintenance, the husband forcibly took away three daughters
गदरपुर। एक महिला ने अपने पति पर जबरन तीन बेटियों को ले जाने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट करने की शिकायत पुलिस से की है। कहा कि कोर्ट ने उसके पति को भरणपोषण की धनराशि देने का भी आदेश दिया, मगर उसका पति उसकी व बेटियों की जान लेने पर आमादा है।
विज्ञापन

ग्राम रोशनपुर तोतेवाला निवासी संगीता ग्राम प्रधान सुनीता आर्या और परिजनों के साथ थाने पहुंची। संगीता ने एसओ जसवीर सिंह चौहान को तहरीर सौंपकर कहा कि उसका विवाह 2009 में सुरेंद्र कुमार से हुआ था।
विज्ञापन

उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। सुरेंद्र आए दिन उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने पति सुरेंद्र के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया।
न्यायालय ने संगीता और चारों बच्चों के भरण पोषण के लिए सुरेंद्र को रुपये देने का फैसला सुनाया था। संगीता का आरोप है कि बीती 17 फरवरी को सुरेंद्र गूलरभोज रोड पर स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली दो बेटियों को बहला फुसलाकर ले गया और मारपीट करने लगा। उसकी बेटियों ने फोन करके मारपीट करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया कि बीती छह अप्रैल को उसका पति सुरेंद्र अपने परिजनों के साथ उसके घर में घुस आया। उन्होंने उसके साथ जमकर मारपीट की और घर पर लगे विद्युत मीटर को उखाड़ दिया। जाते-जाते वो उसकी तीसरी बेटी को भी जबरन अपने साथ ले गया। एसओ ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर चंद्रकांता, दीपा रानी, ताराबाई, रजनी, सरोज रानी, मिंदरो बाई, परमजीत कौर और विमला रानी आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed