फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When he scolded me for holding his daughter's hand, he entered the house and beat me up.

Udham Singh Nagar News: बेटी का हाथ पकड़ने पर डांटा तो घर में घुसकर की मारपीट

Sat, 11 May 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 11 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
When he scolded me for holding his daughter's hand, he entered the house and beat me up.
रुद्रपुर। बेटी का हाथ पकड़ने पर युवक को डांटना एक महिला को भारी पड़ गया। आरोप है कि युवक के पिता सहित दस आरोपियों ने लड़की के घर घुसकर मारपीट की। और उसके पिता को बेरहमी से पीटा। पुलिस ने सात नामजद सहित दस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 21 अप्रैल की शाम वह बसंती मार्ट शिव नगर में किसी काम से गई थी। साई मंदिर के पास वाली गली में उसकी लड़की का हाथ पड़ोस में रहने वाले लड़के अभिषेक ने पकड़ा था। उसने अभिषेक को डांटा था और अपनी लड़की को घर ले आई। आरोप है कि उसके घर पहुंचते ही अभिषेक, उसकी मां, बहन कंचन, जीजा, भाई विकास, विशाल, अभिषेक के पिता अपने तीन अन्य साथियों के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके पति को गालियां देते हुए लात घूसे, डंडे और लोहे के पाइप से पीटा था। उसने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया था। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। मारपीट में उसके पति के रीढ़ की हड्डी में चोट आई है, उनका सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed