फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   When he protested against selling hashish, he was mistreated and 15 thousand rupees were looted

Udham Singh Nagar News: चरस बेचने का विरोध किया तो बदसलूकी कर लूटे 15 हजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
When he protested against selling hashish, he was mistreated and 15 thousand rupees were looted
रुद्रपुर। एक व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर चरस बेचने का विरोध करने पर अभद्रता कर 15 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने सीओ सिटी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वार्ड 12 दूधिया नगर निवासी भगवान बाबू ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को दिए शिकायती पत्र में बताया कि छह सितंबर की शाम उनके घर के सामने एक व्यक्ति चरस बेच रहा था। उन्होंने विरोध किया तो उक्त व्यक्ति ने कुछ अन्य नशेड़ी युवकों को बुला लिया। आरोपियों ने उससे बदसलूकी की और 15 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

उसने शिकायत रंपुरा चौकी में जाकर पुलिस से की थी। जब वह चौकी से लौटा तो आरोपी उनके घर पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने एसएसपी से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed