फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Wheat did not purchased

चीनी मिल के गेहूं क्रय केंद्र पर नहीं हुई तौल शुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Wheat did not purchased
सितारगंज के कुंवरपुर सिसैया गांव में गेहूं खरीद केंद्र के निरीक्षण के दौरान अभिलेख जांचती एसडीए - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। एसडीएम मुक्ता मिश्र ने सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। चीनी मिल के गेहूं क्रय केंद्र पर अभी तक एक भी दाना गेहूं का नहीं तौला गया। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को जल्द तौल चालू करने के निर्देश दिए। कहा कि गेहूं खरीद में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को एसडीएम कुंवरपुर सिसैया के गेहूं खरीद केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंची। एसडीएम ने केेंद्र प्रभारी से गेहूं खरीद की जानकारी ली। बताया कि छह अप्रैल को केंद्र पर करीब 55 क्विंटल गेहूं खरीदा गया था। आज सुबह से तौल की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने खरीदे गए गेहूं का रजिस्टर भी चेक किया। इसके बाद एसडीएम सरकड़ा गांव स्थित चीनी मिल के गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंची। यहां केंद्र पर प्रभारी की ओर से अभी तक गेहूं की तौल चालू नहीं की गई। इस पर एसडीएम ने केंद्र प्रभारी को तत्काल तौल शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार ने इस बार 1995 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं का मूल्य रखा है। किसान केंद्रों पर अपना गेहूं लेकर पहुंचें। केंद्रों पर किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। अगर किसी केंद्र पर खरीद में लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed