फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   What happened that the Koli was again included in the BJP in a week

ऐसा क्या हुआ कि सप्ताहभर में कोली फिर भाजपा में हुए शामिल

Sun, 28 Oct 2018 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 28 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
What happened that the Koli was again included in the BJP in a week
रुद्रपुर में बागी सुरेश को मनाने के बाद उत्साहित भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह तक कुछ भाजपा नेताओं से अपनी जान को खतरा बता रहे भाजपा के बागी सुरेश कोली शाम होते-होते भाजपा के पाले में जा गिरे। प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू से एक घंटे की बातचीत के बाद कोली ने पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने को हामी भरी। कोली ने नजूल भूमि के मालिकाना हक के मुद्दे को लेकर अपने विरोध को धार दी थी।
विज्ञापन

:- भाजपा प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने मनाया बागी सुरेश कोली को
:- दिन में भाजपा नेताओं से जान का खतरा बताया था कोली ने 
:- जाजू से बातचीत के बाद बोले, किसी से कोई भय नहीं 
जाजू ने सरकार की ओर से तीन माह में अधिनियम निकाय चुनाव में मेयर का टिकट कटने से नाराज भाजपा नेता सुरेश कोली ने पार्टी के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किया था। इसके बाद कोली ने निर्दलीय नामांकन कराया, लेकिन वह भी खारिज हो गया। इससे नाराज कोली ने रविवार सुबह बाकायदा प्रेस वार्ता कर  भाजपा के चार पूंजीपति नेताओं से जान का खतरा तक बता डाला। ‘रुद्रपुर बचाओ नजूल गरीब बस्ती आजाद मोर्चा’ का गठन तक कर चुके कोली ने कहा था कि ये भाजपा नेता चुनाव के दौरान या चुनाव के बाद के उनकी हत्या तक करवा सकते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के इशारे पर चारों उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए षड्यंत्र रच रहे हैं। 
विज्ञापन



भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट से बात करने से इनकार तक कर चुके कोली का यह विरोध शाम होते ही ध्वस्त हो गया। पार्टी प्रभारी श्याम जाजू से अपने ही आवास पर करीब एक घंटे की बातचीत के बाद सुरेश कोली ने कहा कि वे भाजपा के साथ और उन्हें किसी का भय नहीं है। यहां मौजूद प्रदेश कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा सहित कई अन्य नेताओं के साथ सुरेश एक होटल में गए और वहां मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और अन्य लोगों से गले भी मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व में कोली के विष बुझे तीर........
:-  मुझे भाजपा के चार नेताओं से जान का खतरा है
:-  मैदान छोड़ने के लिए राज्यमंत्री बनाने की पेशकश की गई 
:-  मजबूत दावेदार होने के बावजूद टिकट काटा गया
:-  नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक मिले 
:-  ‘रुद्रपुर बचाओ नजूल गरीब बस्ती आजाद मोर्चा’ का गठन हो चुका है 
:-  भाजपा के मेयर प्रत्याशी की शिकायत पीएम तक पहुंचाएंगे

 जाजू का मंत्र

- सरकार हमारी है। चुनाव खत्म होने के बाद नजूल एक्ट लाया जाएगा। कोली के साथ खड़े रहे समर्थकों को सम्मान दिया जाएगा। जो हुआ सो हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed