{"_id":"6830cc795985ad85c40fefcf","slug":"weather-will-remain-pleasant-in-terai-region-till-27th-rudrapur-news-c-242-1-rdp1005-125086-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तराई में 27 तक राहत भरा बना रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तराई में 27 तक राहत भरा बना रहेगा मौसम
Sat, 24 May 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 24 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने पूर्वी विक्षोभ ने तराई को गर्मी से बड़ी राहत दी है। दिन में हल्की धूप रही पर राहत भरा रहा। इसका असर रहा कि तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा का शुरुआती दो दिन लोगों के लिए राहत भरा रहेगा।
तराई में 27 मई तक गर्मी से राहत मिलने के आसार जताए गए हैं। शुक्रवार को सुबह से ही हल्की धूप खिलीही। इसके चलते बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री बढ़कर 35.5 और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री बढ़कर 25.5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
इस दौरान 12.8 किलोमीटर की गति से पूर्वी हवा चलने से लोगों को राहत मिली। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि 27 मई तक मौसम ऐसे ही राहत भरा बना रहेगा। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
गर्मी ने फिर सताया
काशीपुर। गर्मी ने शुक्रवार को फिर तीखे तेवर दिखाए। तेज धूप के कारण सुबह से ही मौसम काफी गर्म हो गया। दिन में गर्म हवाओं ने लू चलने का एहसास कराया। ऐसे में सड़कों पर लोग चेहरे को ढककर निकल रहे थे। तराई में गर्मी का कहर जारी है। बीते दिनों हुई बारिश का भी मौसम पर कुछ खास असर नहीं पड़ा। अगले दिन चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। शहर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।