फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   weather in district.

Udham Singh Nagar News: तराई में आसमान ने तानी कोहरे की चादर

Fri, 15 Nov 2024 02:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 15 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
weather in district.
रुद्रपुर। तराई में कोहरे के साथ ही ठंड में इजाफा हो गया है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं तो वहीं हवा भी खराब हो गई है। बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 283 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम से ही कोहरे ने दस्तक दे दी थी। बृहस्पतिवार सुबह से ही वातावरण में कोहरा छाया रहा। दृष्यता काफी कम हो गई थी। वाहनों को लाइट जलाकर चलाना पड़ा था। सुबह 11 बजे बाद कोहरा कुछ छंटने के बाद कुछ देर के लिए धूप खिली, लेकिन एक घंटे बाद फिर सूर्यदेव कोहरे की चादर के पीछे ओझल हो गए। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे रुद्रपुर का एयर क्वालिटी इंडेस्क (एक्यूआई) मान 283 था। शाम छह बजे 286 था। 100 या उससे कम एक्यूआई मान आम तौर पर संतोषजनक माने जाते हैं।
विज्ञापन

51-100 एक्यूआई संतोषजनक माना जाता है
रुद्रपुर। 51-100 एक्यूआई संतोषजनक माना जाता है। इससे संवेदनशील लोगों को सांस लेने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। 101–200 एक्यूआई मध्यम प्रदूषित माना जाता है। इससे अस्थमा जैसे फेफड़े के रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है। हृदय रोग से पीड़ित लोगों, बच्चों और वृद्धों को भी परेशानी हो सकती है। 201-300 एक्यूआई खराब माना जाता है। लम्बे समय तक इसके संपर्क में रहने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। हृदय रोग से पीड़ित लोगों को भी परेशानी हो सकती है। 301-400 एक्यूआई बहुत खराब माना जाता है। लंबे समय तक इसके संपर्क में रहने से लोगों को सांस संबंधी बीमारी हो सकती है। फेफड़े और हृदय रोग से पीड़ित लोगों पर इसका प्रभाव अधिक पड़ सकता है। 401-500 एक्यूआई गंभीर माना जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी को अस्थमा है या सांस से जुड़ी परेशानी है तो कोहरे में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। घर से निकलना जरूरी हो तो फेस मॉस्क पहनकर घर से निकलें। मुंह और नाक अच्छी तरह से मॉस्क से कवर करें। -डॉ. केके अग्रवाल पीएमएस जिला अस्पताल
हवा में हुए परिवर्तन से ठंड के साथ बढ़ा प्रदूषण

अमर उजाला ब्यूरो/संवाद
काशीपुर/बाजपुर। कोहरे का सफेद लिबास ओढ़ कर आई सीजन की पहली सुबह ने सबको चकित कर दिया। हर तरफ कोहरे की सफेदी बिखरी हुई थी। विजिबिलिटी इतनी कम थी कि 20 फुट की दूरी पर खड़ा व्यक्ति नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में फॉग लाइट के सहारे वाहन भी रेंग रहे हैं। तापमान में भी काफी परिवर्तन देखा गया। न्यूनतम तापमान 14 डिग्री व अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। साथ ही शहर का एक्यूआई भी 201 तक पहुंच गया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 8:30 बजे के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। इससे पहले घने कोहरे में कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। बुधवार के दिन भी हवा में ठंडक घुली हुई थी। हालांकि बृहस्पतिवार को कोहरा छटने के बाद धूप भी निकल आई और दिन का मौसम सुहाना रहा। उधर, मौसम में हुए परिवर्तन से शहर की हवा भी प्रदूषित होने लगी है। बृहस्पतिवार को एक्यूआई 201 तक पहुंच गया, जोकि सेहत पर विपरीत असर डालने के लिए काफी है। वहीं बाजपुर में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे के साथ ठंड भी रही। घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहनों की गति भी धीमी रही। जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

कोहरे ने रोडवेज बसों की रफ्तार पर लगाई ब्रेक
खटीमा। नगर में बृहस्पतिवार को घना कोहरा छा गया। घने कोहरे के चलते सुबह की सैर की ओर जाने वाले लोग मोबाइल की लाइट ऑन किए नजर आए। खटीमा मुख्य बाजार, मेलाघाट मार्ग, पीलीभीत मार्ग, सितारगंज मार्ग और टनकपुर मार्ग पर घने कोहरे के चलते वाहनों की हेडलाइट ऑन रही। खटीमा में सुबह छह से करीब साढ़े आठ बजे तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। कोहरे के बीच बसों के धीमी गति से चलने के कारण टनकपुर से खटीमा होकर गुजरने वाली बसे विलंब से पहुंचीं। राजकीय थारू इंटर कॉलेज की मौसम वेधशाला प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि कोहरे के चलते सुबह के समय ठंडक रही। खटीमा क्षेत्र का अधिकतम तापमान 25 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्यिस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed