फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Weather change in district.

Udham Singh Nagar News: जिले में तीन दिन हल्की से भारी बारिश के आसार

Sun, 20 Jul 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 20 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Weather change in district.
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जिले में आगामी तीन दिन हल्की से भारी बारिश के आसार हैं। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विवि के मौसम वैज्ञानिक और निदेशक शोध डाॅ. एएस नैन ने बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार जिले में 20-22 जुलाई के बीच हल्की से भारी (10-80 मिमी) बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा पूर्व-उत्तर, उत्तर, पूर्व-दक्षिण और पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से 3-8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन



कब कैसा रहेगा मौसम
20 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर आंधी/बिजली/तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) की संभावना है। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग की ओर से रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
विज्ञापन


21 और 22 जुलाई को भी अलग-अलग स्थानों पर मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत तीव्र से आंधी/बिजली/तेज हवा चलने के आसार हैं। जिस संबंध में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये करें किसान
पंत विवि के कृषि विशेषज्ञों ने खेत में जलभराव, बुवाई और छिड़काव आदि में व्यवधान आने और नए पौधों सहित पुराने पौधों को नुकसान की आशंका जताई है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि खेत में उचित जल निकासी की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही बुवाई और छिड़काव में देरी की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed