फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Water will be provided from house to house in Nagra Terai, Steering Committee constituted

नगरा तराई में भी घर-घर नल से मिलेगा पानी, संचालन कमेटी गठित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Water will be provided from house to house in Nagra Terai, Steering Committee constituted
खटीमा। केंद्र सरकार की ओर से संचालित जल जीवन मिशन के तहत घर-घर नल से पेयजल के लिए आधा दर्जन योजनाओं पर कवायद शुरू हो गई है। जल संस्थान ने श्रीपुर बिछवा, सिसैया के बाद नगरा तराई में योजना बनाने और उसके संचालन को लेकर कमेटी का गठन कराया। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पेयजल को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।     शनिवार को नगरा तराई स्थित विधायक के आवास पर सर्वे टीम को विधायक धामी ने निर्देशित किया। उन्होंने योजना पर बेहतर कार्य पर जोर दिया। इस बीच योजना संचालन को लेकर कमेटी गठित कर अध्यक्ष रीति कोहली, कोषाध्यक्ष राधा धामी, सचिव मीरा पासवान, सोनी राणा, किरण राणा,ममता, किरण, ललित, दीवान सिंह, आलोक देव, सुनील कुमार, गोविंद सिंह, दिनेश सिंह शामिल किया गया। जल संस्थान जेई कमल जोशी ने बताया कि संस्थान को 6 योजना में कार्य दिया गया है। इसमें अब महोलिया, पहेनिया, बानूसी में सर्वे व संचालन कमेटी का गठन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed