{"_id":"68224f1cf1a90ccf8e0fd2f7","slug":"water-sports-competitions-will-be-held-in-tumadia-reservoir-rudrapur-news-c-242-1-rdp1006-124625-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: तुमड़िया जलाशय में होंगी वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: तुमड़िया जलाशय में होंगी वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं
Tue, 13 May 2025 01:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 13 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में स्थित तुमड़िया जलाशय को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की कवायद की जा रही है। पर्यटन विभाग की ओर से जलाशय में वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी।
जिले के काशीपुर और नैनीताल के रामनगर की सीमा पर स्थित तुमड़िया जलाशय 20 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। साल 1969 में बने इस जलाशय में ढेला, कोसी और फीका नदी का पानी पहुंचता है। इसके पानी से ऊधमसिंह नगर के अलावा यूपी के मुरादाबाद और रामपुर जिले के किसानों की जमीनों की सिंचाई होती है।
लंबे समय से जलाशय में बौर जलाशय की तरह पर्यटन गतिविधियां संचालित करने की मांग की जा रही है। रामनगर के पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष राकेश नैनवाल कहते हैं कि इस संबंध में कई बार सीएम धामी और सांसद अजय भट्टा को अवगत कराया जा चुका है। जलाशय का 30 फीसदी क्षेत्र ऊधमसिंह नगर और 70 फीसदी क्षेत्र नैनीताल जिले में है। अगर यहां नौका विहार और पर्यटन गतिविधियां होंगी तो इससे सटे रामनगर, काशीपुर और जसपुर के लोगों को रोजगार मिलेगा। नौकायन को लेकर पर्यटन विभाग को सिंचाई से एनओसी मिल चुकी है और वन विभाग से मिलनी बाकी है।
विज्ञापन
जिला पर्यटन अधिकारी, लता बिष्ट ने बताया कि जलाशय में पर्यटन गतिविधियां विकसित करने की तैयारी की जा रही है। यहां पर वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए 10 लाख का प्रस्ताव जिला योजना में भेजा गया है। जिला योजना से बजट मिलने के बाद प्रतियोगिताएं होंगी। यह क्षेत्र बर्ड वाचिंग के लिए बेहद मुफीद माना गया है।