{"_id":"64c40b0ed1bec4fc670c5d44","slug":"water-flouting-in-usnagar-rudrapur-news-c-235-1-ksp1002-1501-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: वार्ड नंबर एक में जलभराव से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: वार्ड नंबर एक में जलभराव से लोग परेशान
Sat, 29 Jul 2023 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 29 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर में कूर्मांचल कालौनी का निरिक्षण करती मेयर उषा चौधरी। संवाद
काशीपुर। मेयर उषा चौधरी ने शुक्रवार को जेई के साथ कूर्मांचल कॉलोनी में जलभराव की समस्या का निरीक्षण किया। उन्होंने शीघ्र जलनिकासी कराने का आश्वासन दिया। वार्ड नंबर एक के लोगों ने बताया कि जलभराव के कारण बच्चे सड़कों पर नहीं चल पा रहे हैं।
कॉलोनीवासियों ने मेयर उषा को बताया कि नई रोड बनने के कारण सड़क ऊंची हो गई। इसलिए सड़क का पानी गलियों में भर रहा है। सफाई न होेने के कारण ओवरफ्लो होकर नालियों का गंदा लोगों के घरों में घुस रहा है। मेयर उषा ने कहा कि नाला गैंग से नालियों की तलीझाड़ सफाई करा मलबा निकाला जाएगा।
अलबर्ट चौक के पास अन्य जगहों के आने वाले पानी के बहाव की दिशा बदलने के लिए प्रस्ताव बनाया जाएगा। निर्माण के बाद जलभराव नहीं होगा। वहीं वार्ड नंबर एक नीझड़ा क्षेत्र के लोगों ने भी निगम प्रशासन से जलनिकासी कराने की मांग की है। वहां मंजू, हेमा, सरोज असवाल, हेमा भगत, राम किशन, विजय मिश्रा, खूबवती आदि रहीं।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप की सड़क पर की धान रोपाई
रुद्रपुर। मलिन बस्ती ट्रांजिट कैंप की खस्ताहाल सड़कों का निर्माण न होने पर भड़के कांग्रेसियों ने शुक्रवार को बारिश के पानी से भरे सड़क के गड्ढों में धान के पौधे रोपे। उन्होंने मेयर के खिलाफ रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए कहा कि शीघ्र सड़क नहीं बनीं तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। कांग्रेस नगर महामंत्री अर्जुन विश्वास ने सड़क निर्माण शुरू नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी है।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि बारिश के चलते सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सिर्फ वोट बैंक के रूप में ट्रांजिट कैंप के निवासियों का इस्तेमाल करती आयी है। उन्होंने झील से ट्रांजिट कैंप तक मुख्य मार्ग के अलावा आंतरिक मार्गों का शीघ्र निर्माण करने की मांग की। वहां पर पार्षद प्रीति साना, मोहन खेड़ा, ममता रानी, दीप्ती गर्ग, सतीश कुमार, गोपाल भसीन, सीमा पाल, उमा सरकार आदि थे।