{"_id":"6965533c3c614314b80b4e46","slug":"water-filter-plant-being-built-for-the-railway-colony-kashipur-news-c-235-1-ksp1007-137758-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: रेलवे कॉलोनी के लिए बनाया जा रहा वाटर फिल्टर प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: रेलवे कॉलोनी के लिए बनाया जा रहा वाटर फिल्टर प्लांट
Tue, 13 Jan 2026 01:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 13 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे स्टेशन परिसर में वाटर फिल्टर प्लांट बनाया जा रहा है। इस प्लांट से 15 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) पानी को फिल्टर किया जाएगा। इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जिसके पांच से छह माह में बनकर तैयार होने की उम्मीद है। रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी से निकलने वाले ड्रेन वाटर काे फिल्टर किया जाएगा। इस फिल्टर पानी से ट्रेनाें की सफाई, स्टेशन की धुलाई जैसे काम होंगे।
रेलवे अधिकारियाें के मुताबिक फिल्टर प्लांट के पानी का उपयोग स्टेशन की साफ-सफाई और रेलवे के गार्डन सहित पेड़-पौधों की सिंचाई में किया जाएगा। रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर अखिलेश कुमार ने बताया कि 15 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) पानी फिल्टर करने का प्लांट बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।