फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Kashipur Depot receives four new buses; they will operate on the Delhi route.

Udham Singh Nagar News: काशीपुर डिपो को मिली चार नई बस, दिल्ली रूट पर होगा संचालन

Thu, 15 Oct 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 15 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Kashipur Depot receives four new buses; they will operate on the Delhi route.
काशीपुर। काशीपुर से दिल्ली रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। इस रूट पर चार नई बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। डिपो को बीएस-6 मॉडल की बसें मिलने के बाद इस रूट पर 10 बसों के संचालन होगा। इस रूट पर बीएस-4 बसों के प्रतिबंधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर पहले 15 बसों का संचालन किया जाता था। यात्रियों की घटती संख्या और बसों की खराबी के कारण धीरे-धीरे इनकी संख्या कम होने लगी। बीएस-4 मानक की बसों पर रोक के बाद केवल छह बसें ही दिल्ली रूट पर चल रहीं थीं। कम बसें होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है, त्योहारों के दौरान दिक्कत बढ़ने की संभावना थी। इसे देखते हुए डिपो प्रशासन ने अतिरिक्त बसों के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार आर्य ने बताया कि चार नई बसों के मिलने से दिल्ली के लिए नियमित अंतराल पर बसों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को बस नहीं मिलने की दिक्कत भी नहीं रहेगी और डिपो की आय में भी इजाफा होगा। दीपावली और दशहरा त्योहार पर लोगों को इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed