{"_id":"6474f6bddc9fc688be0e1de7","slug":"water-crisis-in-khatima-khatima-news-c-8-1-154527-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: खटीमा के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: खटीमा के कई इलाकों में जलापूर्ति बाधित
Tue, 30 May 2023 12:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 30 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। उत्तराखंड जल संस्थान के जमौर स्थित ओवर हैड टैंक से उपभोक्ताओं को सुचारू जलापूर्ति नहीं हो रही है। टैंक की जलापूर्ति मैदान की ओर सत्रहमील, खुदागंज, हल्दी, पचपेड़ा, भगचुरी से मझोला की ओर है। यह क्षेत्र जमौर ओवर हैड टैंक से ढलान की ओर है। जबकि बरी अंजनिया, टेड़ाघाट, बंगाली कालोनी, चारूबेटा ऊंचाई की तरफ है। ऐसी स्थिति में सत्रहमील, भगचुरी, मझोला में जल संस्थान की भूमिगत लाइन लीक होती है तो टेड़ाघाट, बरी अंजनिया, चारूबेटा की ओर पानी नहीं पहुंचता है। जमौर से यूपी सीमा की तरफ उत्तराखंड जल निगम की भूमिगत लाइन बिछाई जा रही है। इस कारण लाइन कई जगह पर क्षतिग्रस्त है।
कोट
- उत्तराखंड जल निगम भूमिगत लाइन बिछाने के लिए जहां खुदाई कर रहा है उसकी मरम्मत भी करेगा लेकिन यह कार्य भूमिगत लाइन के पूरा होने के बाद ही हो सकेगा। -पीएन चौधरी, ईई उत्तराखंड पेयजल निगम।
- उत्तराखंड जल संस्थान के ग्राम जमौर स्थित ओवर हैड टैंक का पानी मझोला की ओर लीक होता है तो पानी खटीमा की तरफ नहीं चढ़ता है। मझोला की ओर भूमिगत लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर जल संस्थान की भूमिगत लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित चल रही है।
विज्ञापन
- कमल जोशी, अपर सहायक अभियंता उत्तराखंड जल संस्थान।