{"_id":"609836678ebc3e7c18237dc2","slug":"waiting-for-the-second-dose-of-vaccine-kashipur-news-hld423891778","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की दूसरी डोज का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन की दूसरी डोज का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ने के साथ ही निजी अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का संकट भी गहराने लगा है। इससे अस्पतालों में टीकाकरण अभियान पर विराम लग गया है। यहां वैक्सीन की पहली डोज लगाने वाले अब दूसरी डोज का इंतजार कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि शासन से वैक्सीन की आपूर्ति न होने के कारण निजी अस्पतालों को वैक्सीन उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शासन ने सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया था। इसमें
45 आयु वर्ग से अधिक के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा रहा था। इसके अलावा कुछ और केंद्रों पर भी टीकाकरण चल रहा था। लोगों ने निजी अस्पतालों और सेंटरों पर कोरोना की पहली डोज लगाई थी। पहले 28 दिन बाद लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगनी थी। उसके बाद दूसरी डोज लगाने का समय 40 दिन कर दिया गया। इधर कुछ दिन पहले वैक्सीन की आपूर्ति न होने से टीकाकरण पूरी तरह से ठप्प हो गया था। मई पहले सप्ताह में वैक्सीन आने से सरकारी अस्पताल और अन्य केंद्रों पर फिर से टीकाकरण शुरू किया गया लेकिन निजी अस्पतालों को अभी तक वैक्सीन नहीं मिल पाई है। ऐसे में जिन लोगों ने यहां से कोरोना की पहली डोज लगाई थी उन्हें समय पूरा होने के बाद भी दूसरी डोज नहीं मिल पा रही है। कुछ स्वास्थ्य कर्मियों को भी कोरोना की दूसरी डोज का इंतजार है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र पंचपाल का कहना है कि शासन से वैक्सीन न मिलने के कारण निजी अस्पतालों को वैक्सीन नहीं दी जा रही है। वैक्सीन मंगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वैक्सीन आने पर सभी को उपलब्ध कराई जाएगी।
जिले में सिर्फ 1842 लोग ही लगा सके वैक्सीन
रुद्रपुर। जिले में केंद्र सरकार की ओर से 45 वर्ष उम्र से अधिक लोगों के लिए उपलब्ध कराई जा रही वैक्सीन कम पड़ रही है। इस कारण रविवार को सिर्फ 1842 लोग ही वैक्सीन लगवा सके। रुद्रपुर स्थित क्षेत्रीय वैक्सीन भंडार में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए अब करीब पांच हजार डोज ही शेष हैं।
विज्ञापन
रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज समेत जिले के विभिन्न टीकाकरण केंद्रों पर 45 से 60 वर्ष उम्र के लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। लेेकिन जिले में कोरोना वैक्सीन की कमी के कारण सभी पंजीकृत लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकी है। जिले के विभिन्न केंद्रों पर सिर्फ 1842 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। इसमें 1136 लोगों ने पहली डोज व 706 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। इधर, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में आरटीपीसीआर जांच के लिए भी लंबी लाइन लगी नजर आई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले की सीमाओं पर भी सैंपलिंग की।