फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Voting begins for village head by-election in Harlalpur bazpur

बाजपुर: हरलालपुर में प्रधान पद उपचुनाव के लिए 79.96 फीसदी मतदान, 986 ने किया मताधिकार का प्रयोग

Mon, 12 Oct 2026 11:46 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: Heera Updated Mon, 12 Oct 2026 11:46 AM IST
सार

हरलालपुर में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए सोमवार के लिए मतदान संपन्न हुआ। यहां कुल 79.96 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में दो बूथ बनाए गए थे।

विज्ञापन
Voting begins for village head by-election in Harlalpur bazpur
हरलालपुर में प्रधान उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाजपुर के ग्राम हरलालपुर में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव के लिए सोमवार के लिए मतदान संपन्न हुआ। यहां कुल 79.96 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में दो बूथ बनाए गए थे। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई, जो दोपहर बाद और बढ़ गई। लोगों ने उत्साह के साथ चुनाव में भागीदारी की।

विज्ञापन

प्रधान पद की निर्धारित आयु सीमा पर एक ग्रामीण की शिकायत के बाद प्रधान संजना को डीएम नितिन भदौरिया ने पदमुक्त कर दिया था। इसके बाद वहां उपचुनाव कराया गया। एबीडीओ शेखर जोशी और एडीओ पंचायत सतीश सैनी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ। यहां पंजीकृत 1233 में से 986 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 507 महिलाएं और 478 पुरुष शामिल हैं। मतपेटियों को ब्लॉक कार्यालय के स्ट्रांग रूम में बंद कर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। 14 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मतदान के दौरान सीओ अखलेश कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे और अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed