{"_id":"6653aabeb3c0b57bf3022a3a","slug":"voters-increased-by-30-percent-in-sitarganj-municipality-in-five-years-sitarganj-news-c-236-1-ktm1001-104045-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सितारगंज नगर पालिका में पांच साल में 30 प्रतिशत बढ़े मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सितारगंज नगर पालिका में पांच साल में 30 प्रतिशत बढ़े मतदाता
Mon, 27 May 2024 03:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 27 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
सितारगंज। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सितारगंज नगर पालिका ने मतदाता सूची तैयार कर ली है। पिछले निकाय चुनाव के मुकाबले इस बार नगर पालिका के 13 वार्डों में 30.93 प्रतिशत मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2018 के निकाय चुनाव में मतदाताओं की संख्या 24255 थी, जिसमें 11641 पुरुष मतदाता और 12614 महिला मतदाता शामिल थीं। वर्ष 2024 में नगर पालिका के 13 वार्डों में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 29511 हो गयी। इसमें 15270 पुरुष मतदाता और 14240 महिला मतदाता शामिल है।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 30 अप्रैल से सभी नगर निकायों में छूट गए मतदाताओं को शामिल करने के लिए विशेष सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया था, जिसे बाद में एक और सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया गया था। नगर पालिका परिसर में आयोजित इस विशेष शिविर में बीएलओ की ओर से 2248 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए है। हालांकि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शामिल किए गए 2248 नए मतदाताओं के नाम पर मोहर लगना अभी शेष है। यदि इन नए मतदाताओं के नाम को भी शामिल कर लिया जाए तो नगर पालिका सितारगंज में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 31759 हो जाती है, जो कि पिछले चुनाव के मुकाबले 30 प्रतिशत से अधिक है। ऐसे में 2024 में होने वाले शहरी निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की किस्मत इन 31759 मतदाताओं की हाथों में होगी।
नए मतदाताओं की संख्या
वार्ड संख्या : मतदाता : नए जोड़े गए वोटर
वार्ड 01 : 2890 : 327
वार्ड 02 : 2105 : 93
वार्ड 03 : 2760 : 206
वार्ड 04 : 1836 : 39
वार्ड 05 : 1344 : 15
वार्ड 06 : 4355 : 263
वार्ड 07 : 1559 : 192
वार्ड 08 : 2453 : 226
वार्ड 09 : 1773 : 51
वार्ड 10 : 2716 : 367
वार्ड 11 : 2042 : 309
वार्ड 12 : 1843 : 79
वार्ड 13 : 1838 : 81
कुल : 29511 : 2248