फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vollyball in Rudrapur

इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी, खुले आसमान के नीचे होगी राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vollyball in Rudrapur
रुद्रपुर। खेल विभाग के पास इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी होने की वजह से राज्य में पहली बार आयोजित होने जा रही 23 वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल स्पर्धा खुले आसमान के नीचे कराई जाएगी, जबकि मानकों के अनुसार वॉलीबाल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता इंडोर हॉल में आयोजित की जाती है।
विज्ञापन

मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में 11 से 16 अप्रैल तक प्रस्तावित 23वीं यूथ राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में महिला व पुरुष की 60 टीमों के 840 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय प्रतियोगिता को भव्य बनाने के लिए उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन (यूएओ), उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन व जिला प्रशासन की ओर से बैठक भी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जिले में बहुउद्देशीय हॉल नहीं होने से प्रतियोगिता को स्टेडियम के खुले मैदान में कराया जा रहा है। बता दें कि खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के मानकों वाले बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण के लिए 27 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है। प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगने से मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण नहीं हो सका। यूओए के महासचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि स्टेडियम में वॉलीबाल के छह कोर्ट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए सुबह और शाम को होंगे मुकाबले
रुद्रपुर। यूओए के सचिव डॉ. डीके सिंह ने कहा कि मार्च में ही अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने से वॉलीबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया को पिछले तीन साल के तापमान का रिकॉर्ड भेजा गया है। वीएफआई की तकनीकी टीम की ओर से जल्द ही स्टेडियम का निरीक्षण किया जाएगा। भीषण गर्मी को देखते हुए महिला वर्ग की टीमों के सुबह व पुरुष वर्ग की टीमों के लिए शाम को मुकाबले आयोजित कराए जाएंगे जबकि दोपहर में खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात की प्रतियोगिता के लिए चार फ्लड लाइटें लगेंगी
रुद्रपुर। स्टेडियम के खेल मैदान में वॉलीबाल के छह कोर्ट बनाए जाएंगे। इसी में खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। यूओए के सचिव डॉ. सिंह ने कहा कि शाम के समय स्टेडियम में अंधेरा न छा जाए, इसे देखते हुए चार फ्लड लाइटें लगाईं जाएंगी।

राष्ट्रीय खेलों के इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने पर ही रुद्रपुर स्टेडियम में बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण किया जाएगा। बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण होने से इंडोर हॉल में ही राष्ट्रीय स्तर के वॉलीबाल, हैंडबाल व तलवारबाजी खेल हो सकेंगे।
-धर्मेंद्र भट्ट, संयुक्त निदेशक खेल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed