फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Viscera report will disclose the death of Raj Kishore

विसरा रिपोर्ट से होगा राजकिशोर की मौत का खुलासा

Fri, 14 Oct 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा Updated Fri, 14 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सात दिन से लापता नौगवांठग्गू निवासी जनजाति के किसान राज किशोर राणा का शव जिन परिस्थितियों में मिला वह भले ही मृतक के साथ किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रही हों, लेकिन पुलिस इसे सबूतों व चिकित्सकों के बयानों के आधार पर आत्महत्या का मामला मान रही है।


गांव के नजदीक ही बहने वाले लोहिया नाला बरसात के समय भले ही जानलेवा साबित होता हो लेकिन वर्तमान में इस नाले में इतना पानी नहीं है कि इसमें डूबकर किसी की मौत हो जाए। गांव के लोग इस नाले में पशुओं को लेकर जाते हैं। ग्रामीण बताते हैं कि वहां मंगलवार की शाम तक इस नाले में शव नहीं था नाले में इतना पानी भी नहीं है कि उसमें कोई शव बहकर किनारे आ सके लेकिन पुलिस का इस मौत को आत्महत्या मानना गांव के लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन



मृतक के कुछ अंग गायब थे। कपड़े चप्पल भी नहीं थे, मोबाइल बैटरी और सिम अलग निकालकर पन्नी में लपेटकर रखे मिले। यह सारे घटनाक्रम राजकिशोर के साथ अनहोनी की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन पुलिस इस पूरे मामले को आत्महत्या का मान रही है। सीओ राजेश भट्ट का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट नहीं है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य और चिकित्सक के बयान मृतक द्वारा आत्महत्या की ओर इंगित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का विसरा सुरक्षित रखा गया है। इस मामले की विवेचना कर रहे एसआई दिनेश बल्लभ का कहना है कि फिलहाल दोनों नामजद आरोपियों को धारा 306 व एससी-एसटी एक्ट में जेल भेजे गए हैं लेकिन यदि जांच में हत्या का मामला प्रकाश में आया तो धाराओं को 302 में तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed