{"_id":"5fd518278ebc3e3eb253076e","slug":"virtual-marriage-of-jaspur-girl-in-sydney-kashipur-news-hld4071465124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी में माता-पिता ने वर्चुअल की भागीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी में माता-पिता ने वर्चुअल की भागीदारी
विज्ञापन
जसपुर में टीवी पर ऑस्ट्रेलिया में हो रही बेटी की शादी देखता परिवार।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। कोरोना महामारी के चलते नगर के एक व्यापारी का परिवार ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रहने वाली अपनी बेटी की शादी में शामिल नहीं हो सका। पूरे परिवार ने शादी में वर्चुअल भागीदारी कर आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इधर, व्यापारी ने मोहल्ले में मिठाइयां भी बंटवाई।
नगर निवासी किसान और व्यापारी अशोक सिद्धू की बेटी सपना सात साल से ऑस्ट्रेलिया में रह रही है। सपना वहां की एक कंपनी में मैनेजर है। उन्हें वहां की नागरिकता भी मिल चुकी है। कुछ समय पूर्व सपना की शादी ऑस्ट्रेलिया निवासी जोजी से तय हुई। जोजी वहां फिटनेस एंड डाइट एक्सपर्ट के साथ साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ है। दोनों की शनिवार को कोर्ट मैरिज हुई लेकिन कोरोना महामारी के चलते सपना का परिवार शादी में न जा सका। पूरे परिवार ने सपना की शादी ऑनलाइन देखी और दोनों को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
अशोक सिद्धू ने बताया कि शादी फरवरी में भारत में होनी थी। अचानक कोरोना महामारी आने के कारण ऑस्ट्रेलिया में ही कोर्ट मैरिज करने का निर्णय लिया। शादी में परिवार के सभी सदस्यों को शामिल होने सिडनी जाना था। उन्होंने अपनी पत्नी, बेटे और बहू का वीजा अनुरोध किया था। पत्नी को वीजा मिल भी गया था लेकिन कोरोना के कारण फ्लाइट का टिकट कन्फर्म नहीं हो सका।