{"_id":"69b1ab0a48a257600501b2b1","slug":"viral-leaflet-claiming-cervical-cancer-vaccination-has-caused-panic-health-department-warns-rudrapur-news-c-242-1-rdp1024-138292-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के नाम पर वायरल पर्चे से खलबली, स्वास्थ्य विभाग ने चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण के नाम पर वायरल पर्चे से खलबली, स्वास्थ्य विभाग ने चेताया
Wed, 11 Mar 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
एचपीवी का वायरल पर्चा। संवाद
रुद्रपुर। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए प्रदेश में चल रहे विशेष टीकाकरण अभियान के बीच एक वायरल पर्चे ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। वायरल सूचना में एक निजी संस्था ने बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर से बचाव का मुफ्त वैक्सीनेशन कैंप लगाने का दावा किया है। साथ ही पंजीकरण के नाम पर शुल्क भी मांगा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इस तरह के पर्चों और दावों को संदिग्ध बताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
--
ये लिखा है वायरल पर्चे
आठ मार्च सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक नौ से 25 साल की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त वैक्सीन लगाने के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। पर्चे में कैंप का पता जोशी कॉलोनी, गंगापुर रोड, सेंटमेरी स्कूल के पास, रुद्रपुर बताया गया है। साथ ही कैंप में शामिल होने के लिए पांच मार्च से पहले 20 रुपये का पंजीकरण कराने की बात लिखी गई है।
कोट
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में चलाया जा रहा है। इसके लिए किसी को अधिकृत नहीं किया गया है। यदि कोई व्यक्ति या संस्था टीकाकरण के नाम पर पर्चे बांटकर या शुल्क लेकर लोगों को गुमराह कर रही है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. डीपी सिंह, नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग