{"_id":"6079d8d48ebc3e8d39132420","slug":"viplence-over-man-s-death-rudrapur-news-hld4218700100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रसेन अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, पुलिस से नोंकझोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्रसेन अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, पुलिस से नोंकझोक
विज्ञापन
रुद्रपुर में मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। शहर के अग्रसेन अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हुई।
पंतनगर के नगला चौराहा निवासी धमेंद्र पाल (45) घर पर ही मांस की दुकान चलाते थे। शुक्रवार की सुबह नौ बजे उनके सीने में दर्द शुरू हो गया था। परिजन इलाज के लिए उन्हें रुद्रपुर के अग्रसेन अस्पताल में लेकर आए थे। इसी बीच शाम चार बजे धमेंद्र की मौत हो गई। मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान लापरवाही की। सुबह नौ बजे अस्पताल पहुंचने के बाद 10 बजे डॉक्टर इलाज के लिए आया। सुबह से शाम तक एक बोतल गूलकोज की चढ़ाया गया। सुबह से शाम तक मृतक दर्द से कराहते रहे। डॉक्टर ने उन्हें एक्सरे कराने के लिए भेजा तो अस्पताल में स्ट्रेचर तक नहीं दिया। मृतक को वह पैदल की चलाकर एक्सरे कराने के लिए लेकर गए। मृतका की पत्नी ममता ने मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। अस्पताल में हंगामा की सूचना मिलते ही एसएसआई सतीश चंद्र कापड़ी, एसआई पान सिंह तोमक्याल, एसआई वंदना चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक हो गई। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इमरजेंसी में आते ही मरीज इलाज शुरू कर दिया था। ब्लड रिपोर्ट आने से पहले मरीज की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों से ओपीडी की फीस ही ली गई थी। इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती गई है। घनश्याम मित्तल, महामंत्री, अग्रसेन ट्रस्ट

रुद्रपुर के निजी अस्पताल में हंगामा करते मृतक के परिजन।- फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन