{"_id":"57cc6fa64f1c1baa3031774d","slug":"vimala-s-work-apos-apos-wacky","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमला का काम 'निराला&apos","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विमला का काम 'निराला&apos
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा के मंदिर को साफ सुथरा और सुंदर बनाने के लिए प्रधानाध्यापिका विमला पोखरियाल की मेहनत रंग लाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय' अभियान के तहत वीरेंद्रनगर प्राइमरी स्कूल को जिला स्तर पर तृतीय अवार्ड मिला है।
सितारगंज ब्लाक में 144 राजकीय प्राथमिक स्कूल हैं। जिनमें से करीब 70 फीसदी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों द्वारा गत 12 अगस्त तक मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर संचालित 'स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय' अभियान में ऑनलाइन भाग लिया था। शिक्षक दिवस के मौके पर सितारगंज ब्लाक के विरेंद्रनगर प्राथमिक स्कूल को तृतीय अवार्ड मिला है। प्रधानाध्यापिका विमला पोखरियाल ने स्कूल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया है। बच्चों को हैंडवॉश कराया जाता है और बेसिक शिक्षा के साथ ही स्वच्छता का भी पाठ पढ़ाया जाता है।
प्रधानाध्यापिका विमला पोखरियाल बताती हैं कि उनका लक्ष्य स्कूल को सुंदर व स्वच्छ बनाने के साथ ही बच्चों को सीबीएसई पैटर्न की तर्ज पर शिक्षा देना है। इस बार उनके स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा और कक्षा पांच के 29 बच्चों में 19 बच्चों ने 60 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए। बताया कि खेल का मैदान नीचा होने के कारण जलभराव होता है। मिट्टी भरान के लिए 90 हजार की राशि जारी हो गई है। भरान होने के बाद स्कूल को और भी सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने जिले में तृतीय पुरस्कार मिलने पर अपने सहयोगी टीचरों को भी इसका श्रेय दिया है।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर स्वच्छ भारत स्वच्छ विद्यालय अभियान के भागीदार स्कूलों का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित हो गया है। जिले के पांच स्कूल चयनित हुए हैं। विभाग से रिजल्ट की घोषणा नहीं हुई है। आदेश मिलते ही तत्काल ही अवार्ड पाने वाले स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
-डीसी सती, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक), ऊधम सिंह नगर।