फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers rogues drove through the night in the fields,

ग्रामीणों ने बदमाशों को रात भर खेतों में दौड़ाया

Sat, 09 Jan 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Sat, 09 Jan 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन

 सीमांत क्षेत्र में लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं से पुलिस तो सतर्क नहीं हुई लेकिन, ग्रामीण जरूर चौकन्ने हो गए हैं। एक घर में लूटपाट करने के इरादे से आए छह बदमाशों को ग्रामीणों ने खेतों में कई किलोमीटर तक दौड़ाया और फायर भी किया। अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश ग्रामीणों से बचकर सीमा पार चले गए।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात ग्राम बघेलवाला निवासी जीत सिंह के घर मे लूटपाट के इरादे से आए छह बदमाश घर की चाहरदीवारी फांद कर परिसर मे घुसे। गांव से लगातार हो रही मवेशी चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीण सतर्क थे। बदमाशों के परिसर में कूदते ही जीत सिंह सहित परिवार के लोगों ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण भी पकड़ो पकड़ो... कहते दौड़ कर आने लगे। शोर सुनकर बदमाश उलटे पैर भाग खड़े हुए लेकिन ग्रामीणों ने भी पीछा नहीं छोड़ा उन्हें खेतों में दौड़ाते रहे। ग्रामीणों ने लाइसेंसी हथियारों व तमंचों से बदमाशों पर कई राउंड फायर भी किए। अंधेरे का लाभ उठाकर बदमाश ग्रामीणों के हत्थे नहीं चढ़े और यूपी सीमा की ओर भाग गए। घटनास्थल से कुछ ही किलोमीटर दूरी पर पैगा चौकी है बावजूद इसके पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इधर, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने पुलिस को बदमाशों के आने की जानकारी नहीं होने को गंभीर बता कर कहा कि वह इस मामले की जांच कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed