फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Two shops fined for preparing sweets in unhygienic conditions.

Udham Singh Nagar News: गंदगी में मिठाई बनाने पर दो दुकानों का किया चालान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Two shops fined for preparing sweets in unhygienic conditions.
काशीपुर में छापेमारी करती खाद्य विभाग की टीम
रुद्रपुर/काशीपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या और अपर्णा साह की तीन टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। टीम ने जसपुर, काशीपुर, रुद्रपुर और महतोषबंद क्षेत्र के बाजारों में डेयरियों और मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जसपुर में सरकारी डेयरी से पनीर का एक नमूना और माया डेयरी से गाय के दूध का एक नमूना लिया। दिनेशपुर-कालीनगर में कृष्णा एंड फास्ट फूड से मावा की कचौड़ी और गगन डेयरी से घी का नमूना लिया। कालीनगर में कृष्णा स्वीट्स में गंदगी और अस्वच्छ हालात में मिठाई बनते मिलने पर चालानी कार्रवाई की गई। महतोषबंद में गणेश डेयरी एंड स्वीट्स से खोया और पनीर का एक-एक नमूना लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा राजू डेयरी से मिल्क केक और पनीर का नमूना, काशीपुर में रामनगर रोड स्थित ओम स्वीट्स से मावे की बर्फी, भगवती स्वीट्स से पेड़ा और तुलसीराम स्वीट्स से बेसन के लड्डू का नमूना लिया गया। टीम ने कुल 11 नमूने लेकर राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त ललित मोहन पांडे ने बताया कि सभी सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed