फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Female employee run over by vehicle in factory premises; dies.

Udham Singh Nagar News: फैक्टरी परिसर में महिला कर्मचारी को वाहन ने कुचला, मौत

Thu, 27 Aug 2026 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 27 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Female employee run over by vehicle in factory premises; dies.
रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित बर्तन बनाने वाली फैक्टरी परिसर में महिला कर्मचारी को वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर घटना के बाद जिम्मेदारी से बचने और अस्पताल में महिला को छोड़कर भागने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूलरूप से आंवला (बरेली) निवासी रूपा देवी पत्नी काशीराम परिवार के साथ रुद्रपुर में रहकर काशीपुर रोड स्थित एक फैक्टरी में काम करती थीं। परिजनों के मुताबिक, रूपा रोज की तरह मंगलवार को ड्यूटी पर गई थीं। दोपहर के समय फैक्टरी परिसर में मैक्स वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आरोप है कि कंपनी प्रबंधक ने उन्हें कई घंटे तक फैक्टरी में रखा।
विज्ञापन

इसके बाद देर शाम को महिला को पहले निजी और फिर जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे लेकिन रूपा की मौत हो चुकी थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद कंपनी का सुपरवाइजर मोबाइल बंद कर गायब हो गया। कंपनी की ओर से भी किसी जिम्मेदार अधिकारी ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से संपर्क नहीं किया। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिला को कुचलते हुए वाहन दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मामले में अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जांच जारी है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - विभव सैनी, सीओ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed