फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers protested against the arrival of outside cattle herders

Udham Singh Nagar News: बाहरी पशुपालकों के आने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Mon, 08 Apr 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 08 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Villagers protested against the arrival of outside cattle herders
सितारगंज में एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण।- संवाद
सितारगंज। वन क्षेत्र में बाहरी पशुपालकों के आने का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाहरी पशुपालकों के जानवर उनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। उन्होंने एसडीएम को समस्या से अवगत कराते हुए समाधान की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को ग्राम लौका, गोठा, गुरुनानक नगरी, वन्नकुईया आदि क्षेत्र के ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि पूर्व से ही निराश्रित पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। अब दूसरे क्षेत्रों से पशुपालक भी अपने जानवर लेकर आ रहे हैं। इस वजह से वह फसलों को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्तमान में पशुपालक करीब 150 जानवरों को लेकर क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने बाहरी क्षेत्र से आए पशुपालकों को क्षेत्र में आने से रोकने की मांग की है। वहां योगेंद्र कुमार यादव, मोहन सिंह, अमरजीत सिंह, गुलाम नबी, तनवीर अहमद, परमजीत सिंह, राजू सिंह आदि थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed