फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Villagers came out in protest against stone crusher

Udham Singh Nagar News: स्टोन क्रशर के विरोध में उतरे ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers came out in protest against stone crusher
काशीपुर के हरिनगर में पंचायत करते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के हरिनगर क्षेत्र में अवैध खनन के नाम पर पेड़ों का कटान करने और आबादी के पास स्टोन क्रशर खोलने का विरोध करते हुए ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। इस मुद्दे पर लोगों ने बुधवार को गांव में पंचायत कर प्रशासन से अवैध खनन रुकवाने और स्टोन क्रशर को बंद कराने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम को ज्ञापन भी भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि कुंडेश्वरी क्षेत्र के गांव हरिनगर में एक नया स्टोन क्रशर लगाया गया है। बुधवार को ग्रामीणों ने क्रशर को मानकों के विरुद्ध बताते हुए खुली पंचायत में आरोप लगाया कि क्षेत्र में कुछ लोग बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं। खनन के लिए पेड़ों को काटकर मिट्टी का उठान कराया जा रहा है। इससे उनके गांवों में पेयजल का संकट गहरा गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने स्टोन क्रशर को बंद कराने की मांग की। कहा कि मानकों के अनुसार स्टोन क्रशर किसी भी आवास से 300 मीटर दूर होना चाहिए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सुनाने के लिए भाजपा नेता राजेश कुमार को भी पंचायत में बुलाया। उन्होंने उनकी समस्या को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। एसडीएम को ज्ञापन प्रेषित करने वालों में रोहित, राजेंद्र, प्रीतम, बबलू, जगपाल, अजीत, जलसिंह, वेदप्रकाश, चंद्रावती आदि ग्रामीण रहे।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed