{"_id":"68b9e89d2ed5a29ba70e34fe","slug":"video-viral-nursing-officer-sitarganj-news-c-242-1-rdp1007-129538-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले नर्सिंग अधिकारी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अस्पताल में तोड़फोड़ करने वाले नर्सिंग अधिकारी का वीडियो वायरल
Fri, 05 Sep 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
- गलत आचरण के कारण तीन महीने से चल रहा सस्पेंड, अब विभाग कर रहा केस दर्ज करने की तैयारी
सितारगंज। शराब पीकर उप जिला अस्पताल सितारगंज में तोड़फोड़ करने वाले नर्सिंग अधिकारी का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है। वीडियो में अधिकारी शराब की नशे में धुत, निर्वस्त्र होकर गालीगलौज करता नजर आ रहा है। इधर, सीएमस ने अब आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि बुधवार रात को नर्सिंग अधिकारी ने शराब पीकर अस्पताल में जमकर हंगामा काटा। उसने अस्पताल की खिड़की, दरवाजे के शीशे और फर्नीचर तोड़ दिए। साथ ही निर्वस्त्र होकर अस्पताल में तैनात अन्य कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता की।
बताया कि वह अपने गलत आचरण के कारण पिछले तीन महीने से सस्पेंड चल रहा है। उसे सीएमओ कार्यालय से अटैच किया गया है। पहले भी कई बार उसे सचेत किया गया है पर उसकी आदतें नहीं सुधरी।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने आरोपी नर्सिंग अधिकारी के विरुद्ध कोतवाल नरेश चौहान को तहरीर देकर अस्पताल में शराब पीकर तोड़फोड़, गालीगलौज, अराजकता फैलाने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।