फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Very soon the tourism map will be displayed on the Gulwar festival: Trivandrum

बहुत जल्द पर्यटन के नक्शे पर दिखाई देगा गूलरभोज : त्रिवेंद्र

Mon, 18 Feb 2019 12:21 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Mon, 18 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Very soon the tourism map will be displayed on the Gulwar festival: Trivandrum
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सीएम।  - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 13 जिलों में 13 पर्यटन डेस्टिनेशन का विकास किया जा रहा है। इनमें से मात्र बौर जलाशय ही ऐसा केंद्र है, जिसमें पर्यटन की अपार संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। कहा कि गूलरभोज का बौर जलाशय बहुत जल्द ही पर्यटन मानचित्र पर सुशोभित होगा।

विज्ञापन


अभी तक जलाशयों का इस्तेमाल महज सिंचाई के लिए होता आया है। सीएम रविवार को गूलरभोज के बौर जलाशय में यूएस स्प्रिंग कॉर्निवाल के तहत आयोजित राष्ट्रीय जल क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर जनता को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर बढ़ रहा है। उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश है और यहां साहसिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। टिहरी को भी वाटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन के तौर पर विकसित किया गया है। ऊधमसिंह नगर जलाशयों का जिला है। यहां वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाएं हैं। इससे पूर्व सीएम ने 10 प्रदेशों से पहुंचे खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा कि बौर जलाशय में पहले जिला स्तरीय, फिर प्रदेश स्तरीय और अब राष्ट्रीय स्तर के खेल कराए जा रहे हैं। यहां पर्यटन डेस्टिनेशन बनने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और इससे स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

कार्यक्रम में डीएम डॉ. नीरज खैरवाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी, भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, तिलकराज गंभीर, अमित नारंग, अनीता दूबे, जगदीश चंद्रा, सीमा सरकार, तरुण दूबे, मोहन सिंह पानू, इंद्र सिंह राठौर, विजेद्र यादव, शंटी बाबा आदि थे। 

पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी 
गूलरभोज। बौर जलाशय में आयोजित कार्यक्रमों के शुभारंभ से पहले पुलवामा के शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पूरे देश में गम का माहौल है। वह आना ही नहीं चाह रहे थे लेकिन 10 प्रदेशों से आई टीमों के प्रतिभागियों की हौसलाअफजाई के लिए आना पड़ा। कैबिनेट मंत्री पांडेेय ने सीएम से पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जलाशय क्षेत्र में एक स्थायी पुलिस चौकी खुलवाने की मांग की। 

यहां-यहां की टीमें कर रही हैं प्रतिभाग 
गूलरभोज। केरल से पहुंचे कयाकिंग और कैनोइंग के राष्ट्रीय कोच फिलिप मैथ्यू ने बताया कि कॉर्निवाल खेलों के तहत चंडीगढ़, हरियाणा, यूपी, पंजाब, हिमाचल, झारखंड, इंडियन आर्मी, दिल्ली, मध्य प्रदेश, स्थानीय साहसिक टीम, और गोवा की टीमें प्रतिभाग कर रही है। इनके अंतिम परिणाम बुधवार को घोषित किए जाएंगे। 


दृश्यता नहीं होने से बौर में नहीं आ सका चॉपर 
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम में खराब मौसम ने खलल डाला। सीएम को कार से गूलरभोज पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद बौर जलाशय के पास बनाए गए अस्थाई हैलीपैड से देहरादून जाना था लेकिन जलाशय के आसपास कोहरा होने की वजह से चॉपर नहीं पहुंच सका। इसके बाद सीएम कार से पुलिस लाइन के हैलीपैड पहुंचे और वहां से चॉपर से डोईवाला देहरादून रवाना हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed