{"_id":"6813d3add9dff7c2c90eaa2e","slug":"verification-of-stall-kiosk-and-cart-owners-has-started-rudrapur-news-c-242-1-rdp1008-124164-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: फड़, खोखा और ठेली वालों का सत्यापन करना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: फड़, खोखा और ठेली वालों का सत्यापन करना शुरू
Fri, 02 May 2025 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 02 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
गदरपुर। एसडीएम के निर्देश पर पालिका प्रशासन की टीम ने नगर पालिका क्षेत्र में फड़, खोखा और ठेली वालों का सत्यापन करना शुरू कर दिया है। ईओ संजीव मेहरोत्रा ने बताया प्रशासन की ओर से पालिका क्षेत्र में कार्य कर रहे फड़, खोखा और ठेली वालों के सत्यापन के लिए तीन टीमें लगाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि पालिका सीमा में कई बाहरी लोग आकर कारोबार कर रहे हैं। अब तक 30 से अधिक फड़, खोखा और ठेली वालों का सत्यापन हो चुका है। टीम में वरिष्ठ लेखाकार मुकेश भंडारी, जयपाल शर्मा, मुकेश कुमार, अरुण कुमार, तौफीक अहमद, रोहन गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन