{"_id":"6ac548636539b5455d0063e8","slug":"vehicles-parked-along-the-roadside-pose-a-danger-a-major-accident-could-occur-at-any-time-rudrapur-news-c-242-1-rdp1022-148073-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे खड़े वाहन बने खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: सड़क किनारे खड़े वाहन बने खतरा, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन
रुद्रपुर। पंतनगर मोड़ पर सड़क किनारे खड़े होने वाले भार वाहन लोगों के लिए खतरा बन गए हैं। सिडकुल में आने वाले चालक मनमाने ढंग से सड़क किनारे वाहन पार्क कर देते हैं। फ्लाईओवर से आगे बढ़ते ही रुद्रपुर की तरफ पूरी सड़क के दोनों तरफ ट्रक और कैंटर खड़े रहने से जाम लगता है। हादसे की आशंका भी बनी रहती है।
पंतनगर मोड़ से सिडकुल क्षेत्र शुरू होता है। यहां रोजाना सैकड़ों ट्रक कच्चा तैयार माल लेकर आते-जाते हैं। कंपनियों में अंदर पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़ा कर देते हैं। रात में बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर के खड़े इन वाहनों से कई बार बाइक सवार टकरा चुके हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार पुलिस और परिवहन विभाग से शिकायत की लेकिन कार्रवाई सिर्फ चालान तक सीमित है। लोगों का कहना है कि सिडकुल के अंदर ट्रांसपोर्ट नगर या पार्किंग यार्ड बनाने की जरूरत है।
--
फ्लाईओवर से उतरते ही अंधेरा रहता है। इससे सड़क किनारे खड़े ट्रक दिखते नहीं हैं। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। -सुनील कुमार, स्थानीय दुकानदार।
--
शाम होते ही सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार लग जाती है। सड़क संकरी होने और वाहनों का दबाव रहने से राहगीर भी परेशान होते हैं। कई बार हादसा होते-होते बचा है। -रमेश जोशी, स्थानीय निवासी।
विज्ञापन
--
हम कई बार प्रशासन को ट्रांसपोर्ट नगर के लिए जमीन देने की मांग कर चुके हैं। कंपनियों के पास जगह कम होने से वाहन बाहर खड़े होते हैं। स्थायी पार्किंग बने तो जाम और हादसे दोनों रुकेंगे। -अजय तिवारी, पूर्व अध्यक्ष, सिडकुल एसोसिएशन।
-- -
सभी कंपनी प्रबंधकों को बताया गया है कि वे अपने ट्रकों को व्यवस्थित पार्क कराएं। हम जल्द ही बैठक कर इस समस्या का समाधान निकालेंगे। -गजेंद्र सिंह, अध्यक्ष सिडकुल एसोसिएशन।