फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Veer Pal shook holding the heart and Sahil

यशपाल ने मिलाए वीरजोत और साहिल के दिल

Tue, 04 Oct 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर Updated Tue, 04 Oct 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Veer Pal shook holding the heart and Sahil
काशीपुर में यशपाल आर्य की मौजूदगी में हाथ मिलाते वीरजोत और साहिल - फोटो : अमर उजाला
 छात्र संघ चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच चल रहे खूनी टकराव का पटाक्षेप हो गया है। काबीना मंत्री यशपाल आर्य की मौजूदगी में दोनों दावेदारों ने हाथ और गले मिलकर गिले शिकवे दूर किए। तय हुआ कि दोनों में से कोई भी चुनाव नहीं लड़ेगा। दोनों ही आपसी सहमति से किसी तीसरे छात्र को चुनाव लड़ाएंगे।
विज्ञापन



 एक महीने से राधेहरि राजकीय महाविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे वीरजोत सिंह ग्रेवाल और साहिल कपूर के समर्थकों के बीच टकराव हो रहा था। दोनों के ही परिवार कांग्रेसी पृष्ठभूमि के थे। टकराव इतना बढ़ गया था कि कई बार मारपीट के साथ ही फायरिंग की घटनाएं भी हो गई थी। 28 सितंबर को वीरजोत के फेल होने के बाद मामला और बिगड़ गया था।
विज्ञापन


इसी शाम आवास विकास में साहिल कपूर के घर के बाहर दोनों के समर्थक आपस में टकराए थे और जमकर फायरिंग हुई थी। हालात इतने खराब हो गए थे कि डीएम को चुनाव तक स्थगित करने पड़े थे। मंगलवार को काबीना मंत्री यशपाल आर्य से वीरजोत सिंह ग्रेवाल और साहिल कपूर के परिजन, समर्थकों की बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों मतभेद भुलाकर गले मिले। पत्रकार वार्ता में मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि साहिल और वीरजोत के बीच समझौता हो गया है। दोनों के बीच विवाद खत्म हो गया है। जब विवाद खत्म हो गया है तो मुकदमे भी वापस हो जाएंगे। दोनों छात्र नेता कॉलेज में शांति स्थापित करने के साथ पठन-पाठन का माहौल बनाने का प्रयास करेंगे। वीरजोत और साहिल ने भी दिल से समझौता करने की बात कही।



 काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि वीरजोत सिंह ग्रेवाल और साहिल कपूर दोनों के ही परिवार कांग्रेस से जुड़े हैं। दोनों के बीच छात्र संघ चुनाव को लेकर टकराव की स्थिति होना दुखदायी था। उन्होंने कभी भी छात्र राजनीति में हस्तक्षेप नहीं किया है। मंगलवार की देर शाम एक होटल में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वे भी नए जिलों के पक्षधर हैं। जिलों के गठन के लिए समिति बनाई गई है। समिति की रिपोर्ट आने पर मंत्रिमंडल में विचार होगा। वित्तीय स्थिति का ध्यान रखते हुए जिलों के गठन पर निर्णय लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed