फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Vani and Ekwanshi became the winners

वाणी व इक्वांशी बनीं विजेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Vani and Ekwanshi became the winners
काशीपुर में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता अतिथिसंग। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बालिका वर्ग में वाणी पाठक और इक्वांशी त्यागी अपने - अपने वर्ग में विजेता रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के फाइनल मैच खेले गए। बालिका वर्ग में अंडर-14 डबल्स में यशस्वी व अनुष्का, अंडर-11 डबल्स में मान्यता रावत और दृष्टि की जोड़ी विजेता रही। अंडर-19 व 17 में आकांक्षा और यशस्वी की जोड़ी विजेता रही।
वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग एकल में केंद्रीय विद्यालय की वाणी पाठक ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में लिटिल स्कालर्स की आकांक्षा को हराकर फाइनल जीता। अंडर-19 में इक्वांशी विजेता व वाणी उपविजेता रही। अंडर-14 में यशस्वी में अनुष्का को हराया जबकि अंडर-11 में मान्यता विजेता रही। बालक वर्ग में अंडर-19 डबल्स में प्रदीप की जोड़ी ने कौस्तुभ की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन

ओपन बालक वर्ग में अंशु की जोड़ी ने जीवन की जोड़ी को हराया। अंडर-15 में दीपक ने शिखर को हराकर फाइनल जीता जबकि अंडर-19 में अंशु गौड़ विजेता रहे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि शिवा लिकहोली माउंट स्कूल के एमडी हिमांशु भट्ट ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर गौरव शर्मा, लोकेश भट्ट, सुबुर मलिक, पवन बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed